भाई भाई भाई शैतान मूवी देखी मैंने स्टारिंग आर माधवन एंड अजय देवगन बट ये तो रहे बड़े स्टार्स बट जान की बोधि वाला वाह लड़की वाह बात करते हैं।
गुजराती मूवी वश का रिमेक है ये मूवी शैतान एंड क्योंकि मैंने वश मूवी नहीं देखी है तो मेरे लिए शैतान एक फ्रेश एक्सपीरियंस था एंड उसी फ्रेश एक्सपीरियंस को मैं आपके सामने रखने वाला हूं तो देखो टॉपिक एक सुपर नेचुरल थ्रिलर वाला है जिसमें हॉरर एलिमेंट भी हल्का सा है एक हैप्पी फैमिली में अचानक से एक अननोन बंदा घुस आता है जो वशीकरण एंड काला जादू जानता है वो इनके फार्म हाउस में आकर जो जो तांडव करता है वो देखने में आपको पक्का मजा आएगा मजे के साथ-साथ आपको यह भी लगता रहेगा कि अब यह आगे कौन सी नई एंड विकृत चीज करने को बताएगा उस लड़की को इतना इंटेंस हो जाता है फर्स्ट हाफ में ड्रामा कि ये साला इंटरवल आया ही क्यों।
ऐसा लगने लगेगा आपको जान की बोधी वाला को पहली बार मैंने किसी मूवी में देखा है एंड शी नेल्ड द परफॉर्मेंस भाई क्या एक्टिंग करती है भाई लड़की इसका फ्यूचर बहुत ब्राइट है बहुत आगे जाने वाली है लड़की और सोचो ना सामने एक्टिंग के महारथी ऑलरेडी खड़े हैं उनके सामने और भी प्रेशर में ऐसे एक्टिंग करना बहुत खूब अब सबको पता है कि शैतान गुजराती मूवी वश का रिमेक है तो क्या लगता है आपको कि शैतान इसके ओरिजिनल वर्जन वश से ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर पाएगी।
अजय देवगन एज यूजुअल मुझे दृश्यम वाले फील हो रहे थे अपने फैमिली को बचाना है वाला एटीट्यूड समझदारी एंड साथ ही में प्योर प्लानिंग के साथ सब कुछ करना सो मुझे उनके एक्टिंग में नयापन नहीं लगा बट जिस तरह से क्लाइमैक्स का पार्ट था डोंट वरी रिवील नहीं करूंगा वहां आपको एक बाप एक फैमिली मैन के रोल में अजय देवगन बहुत पसंद आएंगे और एक बात ध्यान में रखनी है कि ये एक सुपर नेचुरल थ्रिलर स्टोरी है सुपर नेचुरल यानी कि सारी की सारी कहानी फिक्शनल है सो उस स्टोरी पर बिलीव करने की जरूरत नहीं है।
आई मीन इट्स बेस्ड ऑन सुपरस्टिशन बट जिस तरीके से इसे पिक्चराइज किया गया है साइंस के साथ जोड़कर वो आपको बिलीव करने पर मजबूर कर देगी जिस तरह से परफॉर्मेंस की है एक्टर्स ने वो आपको इस फिक्शनल स्टोरी को सच मानने पर मजबूर कर देती है साथ ही में मदद करता है इस पूरे फिल्म का बीजीएम मस्त एंड चिलिंग म्यूजिक क्लाइमैक्स में वो हंटेड प्लेस वाला सीन जब आर माधवन एंड अजय देवगन आमने-सामने होते हैं एंड उस जगह एक अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट है जो आपको शॉक भी कर देगा मूवी का बजट 60-65 करोड़ का ही बताया जा रहा है एंड जिस तरह से यह मूवी बनी है फैमिली ऑडियंस भर-भर के थिएटर में जाने वाली है इसे एक्सपीरियंस करने के लिए क्योंकि एक तो सुपर नेचुरल कांसेप्ट पर बहुत कम मूवीज आई है दूसरा कोई गालिया या वल्गर सीन नहीं है तीसरा अजय देवगन आर माधवन एक साथ तो मूवी तो आराम से एक हफ्ते में ही अपने बजट को निकाल लेगी।
इसके नैरेटिव में थोड़ी सी यह फिल्म मुझे इधर-उधर लग जाती है एकदम स्टार्टिंग में वो भी बट जैसे-जैसे ये आगे बढ़ती है अपनी ग्रिप बनाती रहती है एंड अपने एटमॉस्फियर को अच्छे से यूज करते हुए एंड एक्टर्स के कमाल परफॉर्मेंस के साथ ऑडियंस को मजा दिलाने में भी कामयाब होती है मेरे हिसाब से यह मूवी अजय देवगन की वन ऑफ द बेस्ट ना हो बट आर माधवन कच्चा खा गए हैं सबको इसमें उनकी वन ऑफ द बेस्ट परफॉर्मेंस जरूर है।
Rating :-3.5/5
